मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। 70वीं बीपीएससी परीक्षा के रिजल्ट के बाद से हिंदी भाषी अभ्यर्थियों में नाराजगी और आक्रोश है। बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार समेत अन्य अभ्यर्थियों ने रिजल्ट में हिंदी भाषी अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव का आरोप लगाया है।अभ्यर्थियों ने कहा कि मुख्य परीक्षा में 300 अंक के निबंध विषय में हिंदी भाषी और बिहारी अभ्यर्थियों द्वारा 200 या इससे अधिक अंक लाने वालों की संख्या पिछली परीक्षाओं में अधिक थी, लेकिन 70वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा में बीपीएससी ने चुपके से निर्देश जारी किया कि निबंध विषय में 180 अंक से अधिक देने पर मुख्य परीक्षक द्वारा जांच की जाएगी। इस प्रकार निबंध की कॉपी जांच करने वाले शिक्षकों के हाथ बांध दिए गए। इससे हिन्दी भाषी और बिहारी अभ्यर्थियों को नुकसान हुआ है। इसके अलावे...