सासाराम, जून 21 -- सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट शनिवार देर शाम जारी किया। इस बार कुल 5401 अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल हुए थे। इसमें से 2027 कैंडिडेट्स अंतिम रूप से सेलेक्ट किए गए हैं। जिले के युवाओं ने भी इस बार बीपीएससी की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। डेढ़ दर्जन से अधिक युवाओं ने अपनी सफलता की कहानी लिखी है। आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने भी सफलता प्राप्त की है। कई युवाओं ने दूसरी बार सफलता प्राप्म कर मेरिट लिस्ट में पहले से बेहतर स्थान बनाया है। अबतक कि बीपीएससी की परीक्षा में सर्वाधिक सफलता का यह रिकार्ड है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में रोहतास के युवाओं ने लहराया परचम यह भी पढ़ें- बीपीएससी परीक्षा में सुमन बने आपूर्...