समस्तीपुर, मार्च 16 -- समस्तीपुर, निसं। शहर के एक होटल में रविवार को जिलेभर से आए बीपीएससी विद्यालय अध्यापकों की बैठक हुई। बीपीएससी अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बबीता चौरसिया ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में अध्यापकों ने पूर्ण वेतनमान व मूलभूत सुविधाएं लागू करने, स्थानांतरण, पुरानी पेंशन, आवास भत्ता, महंगाई भत्ता व शहरी परिवहन भत्ता को अपडेट करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान का मसला उठाया। बीपीएससी अध्यापकों को एकजुट कर मजबूत व सशक्त संघ गठित करने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से बीपीएससी अध्यापक संघ जिला इकाई, समस्तीपुर का गठन हुआ। इसमें अभिलाष प्रसाद जिला अध्यक्ष, पुरूषोत्तम कुमार उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष, कमल किशोर यादव संयोजक पद पर चुने गए। अमित कुमार व पंकज कुमार प्रधान सचिव, गुड़िया कुमारी महिला मोर्चा की अध्यक्ष, राज ऋषि दास प्रवक्ता व ...