पटना, जनवरी 6 -- बीपीएससी ने खेल विभाग, बिहार सरकार के अधीन बिहार खेल सेवा संवर्ग में रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित प्रतियोगिता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिला खेल पदाधिकारी, सहायक निदेशक (खेल/युवा), व्याख्याता के रिक्त पदों पर बहाली के लिए परीक्षा 29 और 30 जनवरी को होगी। परीक्षा का आयोजन पटना जिला मुख्यालय में होगा। परीक्षा दो दिनों में अलग-अलग पालियों में होगी। 29 जनवरी को वस्तुनिष्ठ प्रश्नों पर आधारित परीक्षा होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, खेल, खेल प्रशिक्षण, खेल मनोविज्ञान एवं मानव शरीर रचना विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक होगी। दूसरी पाली में खेल प्रबंधन एवं संचार प्रौद्योगिकी, खेल प्रशिक्षण सिद्धांत, मीडिया, खेल संघ, खेल संस्थान एवं खेल अवार्ड से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.