पटना, अप्रैल 26 -- बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की शुरुआत शनिवार से हो गई। परीक्षा पटना में 22 परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसके जरिए बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा व समकक्ष के कुल 1298 पदों पर चयन होगा। परीक्षा प्रथम दिन दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 85.2% अभ्यर्थी सम्मिलित हुए। द्वितीय पाली में निबंध पत्र की परीक्षा हुई, जिसमें लगभग 85.1% अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि निबंध पेपर में पूछे गये सवालों का स्तर आसान था। कहा कि जिसने सिलेबस और पिछले वर्षों में पूछे गये सवालों को देखा होगा वे बेहतर स्कोर कर सकेंगे।दो यह भी पढ़ें- पहले दिन 25% अभ्यर्थियों ने छोड़ी यूपी होमगार्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.