सहरसा, मार्च 18 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र में गरीब परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत अब बीपीएल परिवारों की छतों पर मुफ्त सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस महत्वाकांक्षी योजना से सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के करीब 63 हजार बीपीएल उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की संभावना है। कार्यपालक विद्युत अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ना है, ताकि वे अपनी दैनिक जरूरतों के लिए बिजली पर निर्भरता कम कर सकें। उन्होंने कहा कि लाभुकों के घरों की छत पर लगभग एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जाएगा, जिससे पंखा, बल्ब सहित अन्य जरूरी उपकरण आसानी से चलाए जा सकेंगे। अजीत कुमार ने आगे बताया कि सोलर पैनल लगने से न सिर्फ बिजली बिल में कमी आएगी,...