धनबाद, जनवरी 30 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता पब्लिक स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इंट्री क्लास में 25 फीसदी सीटों पर बीपीएल नामांकन की तैयारी डीएसई कार्यालय ने शुरू कर दी है। डीएसई आयुष कुमार ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों से बीपीएल नामांकन के लिए सीटों की संख्या मांगी है। इसके लिए फार्मेट जारी किया गया है। चार फरवरी तक सभी स्कूलों को नर्सरी/ एलकेजी, प्रेप/ यूकेजी व क्लास वन से संबंधित जानकारी मांगी गई है। पब्लिक स्कूलों को सेक्शन की संख्या, सीटों की संख्या, प्रमोटेड छात्रों की संख्या, वैकेंसी समेत अन्य जानकारी मांगी है। हेडमास्टरों को यह भी जानकारी देनी है कि जानकारी सही है। जांच के क्रम में कोई जानकारी गलत या भ्रामक पाई गई तो कार्रवाई के लिए अधिकारी स्वतंत्र होंगे। बताते चलें कि वर्ष 2025-26 में बीपीएल नामांकन के लिए 1...