धनबाद, मई 27 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के मान्यता प्राप्त पब्लिक स्कूलों में 25 फीसदी सीटों पर बीपीएल नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 मई है। चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 में बीपीएल नामांकन के लिए 83 स्कूलों में 1537 सीटों की घोषणा की गई है। काफी संख्या में ऐसे अभिभावक हैं, जिनका कागजात पूरा नहीं हो पाया है। ऐसे अभिभावकों ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की अपील की है। इस कारण आवेदन भी कम मिलने बात कही जा रही है। मामले में संपर्क करने पर डीएसई आयुष कुमार ने कहा कि अभिभावकों की मांग पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- 1259 स्कूलों में एक भी बच्चे का अपार नहीं बना आवेदन की अंतिम तिथि में 10 दिन की बढ़ोतरी की जाएगी। संबंधित आवेदक जल्द से जल्द आवेदन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...