धनबाद, अगस्त 25 -- अंतत: जिला आरटीई सेल सह डीएसई कार्यालय धनबाद ने बीपीएल नामांकन के लिए पहली चयन सूची सोमवार को जारी कर दी है। समाहरणालय में आयोजित आरटीई की बैठक में पब्लिक स्कूलों के समक्ष पोर्टल लांच करते हुए सूची जारी की गई है। पहली चयन सूची में 817 छात्र-छात्राओं के नाम हैं। इनमें 470 लड़के व 347 लड़कियां हैं। अभिभावक आरटीई धनबाद पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर व मोबाइल नंबर डालकर स्टेट्स चेक कर सकते हैं। बैठक में डीडीसी सन्नी राज, डीईओ अभिषेक झा, डीएसई शालिनी डुंगडुंग समेत अन्य अधिकारी व विभिन्न पब्लिक स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। डीएसई शालिनी डुंगडुंग ने बताया कि जिले के 83 मान्यता प्राप्त स्कूलों में सत्र 2026-27 में बीपीएल कोटा के तहत 1552 सीटों पर नामांकन की घोषणा की गई थी। लगभग 18 सौ बच्चों का ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुआ। इनमें ...