उन्नाव, जून 16 -- उन्नाव। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को बीपीएड अभ्यर्थियों ने पत्र देकर खेल शिक्षक भर्ती कराने का निवेदन किया। 32022 बीपीएड खेल शिक्षक भर्ती अभ्यर्थी प्रतिनिधि अभिषेक एडी समेत तमाम ने पत्र देकर भर्ती को पूर्ण कराकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग की थी, जिस पर मंत्री ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री को पत्र लिखकर 2016 से लंबित भर्ती को पूर्ण कराने का अनुरोध किया। यह भी पढ़ें- नियुक्ति की मांग को लेकर मंत्री योगेंद्र से मिले महिला पर्यवेक्षिका अभ्यर्थी यह भी पढ़ें- 60 हजार प्राथमिक शिक्षक भर्ती की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...