बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों का धरना जारी
देहरादून, अक्टूबर 4 -- देहरादून। शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षित (बीपीएड/एमपीएड) बेरोजगारों का शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में धरना रविवार को 123वें दिन भी जारी रहा। प्रशिक्षित बेरोजगार 108वें दिन से क्रमिक अनशन पर हैं। प्रदेश अध्यक्ष जगदीश चंद्र पांडेय ने कहा कि वर्ष 2006 से नियुक्ति की प्रतीक्षा के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने प्राथमिक से इंटरमीडिएट विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों की नियुक्ति, राजकीय इंटर कॉलेजों में व्यायाम प्रवक्ता के पद सृजित करने और आयु सीमा में छूट देने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.