खगडि़या, अगस्त 24 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि सूबे सहित जिले के बीपीई (बिहार शिक्षा परियोजना परिषद) अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को सरकार सातवां देकर देकर अब रोक लगा दी है। जिससे कर्मियों के बीच असंतोष देखा जा रहा है। सरकार के इस निर्णय से जिले के करीब दो दर्जन बीपीई कर्मी प्रभावित बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद ने 25 अगस्त 2025 को कर्मियों को सातवां वेतन देने का निर्णय लिया था। जिसके बाद अगस्त व सितंबर 2025 में सातवां वेतन अनुरूप वेतन का भुगतान भी किया गया। इसके बाद विभागीय स्तर से कपितय कारण बताकर बढ़ा वेतन पर रोक लगा दी गई। बताया जाता है कि विभाग जांच प्रक्रियाधीन बता रही है। इधर कर्मियों ने इस संबंधि में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव, राज्य परियोजना निदेशक पटना एवं शिक्षा मंत्री बिहार सरकार को आवेदन देकर सातवां...