मधेपुरा, मई 7 -- पुरैनी। प्रखंड में पदस्थापित प्रभारी बीईओ विजय कुमार की सेवानिवृत्ति के उपरांत बीपीआरओ गौतम कुमार को बीईओ का प्रभार दिया गया है। प्रभारी बीईओ गौतम कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर रूप से बनाए रखने के लिए शिक्षकों से अपेक्षित सहयोग की जरूरत है। विद्यालय में नियमित रूप से पठन-पाठन कार्य सहित अन्य गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। शिक्षकों का दायित्व है कि वे नियमित रूप से ससमय विद्यालय पहुंचकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...