लखनऊ, मई 19 -- रे नियो फार्मा ने बीपी, शुगर, पेट, हड्डी समेत दूसरे रोगों की 90 दवाएं बाजार में लॉन्च की हैं। कम्पनी के संस्थापक अमित पाटनी ने बताया कि दवाओं की गुणवत्ता अच्छी होने के साथ दाम किफायती रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि कम्पनी यूपी के अलावा बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली समेत दूसरे शहरों में दवाएं मुहैया कराएगी। एक्यूट और क्रॉनिक दोनों प्रकार की दवाएं शामिल हैं। रे नियो फार्मा एंटीबायोटिक्स, एंटी-डायबिटिक केयर, गैस्ट्रो-इंटेस्टाइनल,दर्द और ऑर्थोपेडिक, श्वास संबंधी और एलर्जी केयर, कार्डियक थेरेपी तथा डर्मेटोलॉजी की दवाएं बाजार में मुहैया कराएगी। यह भी पढ़ें- बाजार में उतरते ही 39% का बंपर फायदा, फिर 5% लुढ़क गया यह छोटकू शेयर यह भी पढ़ें- ई-फार्मेसी के विरोध में आज सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...