धनबाद, अक्टूबर 9 -- धनबाद। पश्चिम मध्य रेलवे के बीना और आगासोद स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया है। भोपाल से चलनेवाली 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस नौ, 12 और 15 अक्तूबर को नियमित मार्ग की बजाय परिवर्तित मार्ग इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी साउथ, न्यू कटनी जंक्शन होकर चलेगी। 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस नौ, 12 और 15 अक्तूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर, इटारसी होकर भोपाल पहुंचेगी। 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 12 अक्तूबर को न्यू कटनी, कटनी साउथ, जबलपुर और इटारसी होकर चलेगी। 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 14 अक्तूबर को इटारसी, जबलपुर, कटनी साउथ व न्यू कटनी होकर चलेगी। इस दौरान ट्रेनों का कटनी साउथ में ठहराव दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...