बीना में मंडल और बूथ अध्यक्षों का हुआ सत्यापन
इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- बसरेहर, संवाददाता। ग्राम पंचायत बीना में मंडल कार्यसमिति और बूथ अध्यक्ष सत्यापन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष ध्रुव प्रताप सिंह कठेरिया ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य और भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता रहे। उन्होंने मंडल कार्यकारिणी, शक्ति केंद्र और बूथ समितियों का सत्यापन किया। सांसद ने कहा कि जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं और बैठकों में नहीं आते, उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका देकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, मंडल प्रभारी राजकमल यादव, जिला उपाध्यक्ष कृपानारायण तिवारी, विरला शाक्य, संजू बाबू शाक्य, रजत चौधरी, मंडल महामंत्री ब्रजेश दुबे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- निष्क्रिय भाजपाई पद छोड़ें, दूसरे कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.