सोनभद्र, मार्च 27 -- अनपरा,संवाददाता। ककरी क्षेत्र के एकलव्य मैदान में 26 मार्च तक आयोजित 10वीं एनसीएल अंतर-क्षेत्रीय विद्यालयीन फुटबॉल प्रतियोगिता के गुरुवार को खेले गये फाइनल में निगाही की टीम ने बीना को 4-1 से शिकस्त दे विजेता खिताब पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि एनसीएल के निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण ने विजेता-उपजेता टीमों को पुरस्कृत किया और अपने संबोधन में छात्रों से कहा कि फुटबॉल को केवल मनोरंजन का नही बल्कि अनुशासित जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। समापन समारोह में महाप्रबंधक ककरी सुधीर कुमार झा, जेसीसी के सदस्य ,स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्यगण की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न विद्यालयों की कुल 11 टीमों-ब्लॉक-बी, मुख्यालय, झिंगुरदा, ककरी, बीना, खड़िया, दुधिचुआ, जयंत, सीडब्ल्यूएस, निगाही और अमलोरी के 198 प्रतिभागियों...