समस्तीपुर, मई 5 -- समस्तीपुर। जिले में मौसम का उलटफेर जारी है। सोमवार की रात तक हुई तेज हवा व मूसलाधार वर्षा से समूचे जिले में आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा। कई प्रखंडों में आंधी के कारण पेड़ सड़कों पर गिर गया। इस कारण से आवागमन मंगलवार को भी प्रभावित रहा। आंधी व बारिश के कारण लगभग सभी प्रखंडों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई जगहों पर बिजली का पोल गिर जाने व तार टूट जाने के कारण पूरी रात लोगों को अंधेरों में गुजारना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार बीते 3 दिनों में 32.4 मिमी वर्षा हुई। जिसके कारण सड़क, गढ़ढ़ें व ग्रामीण गलियों में जलजमाव एवं कीचड़ से लोग परेशान रहे। यह भी पढ़ें- तेज आंधी व बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घंटों गुल रही बिजली पूसा संवाददाता के अनुसार वर्षा व तेज हवा के कारण करीब 12 घंटे से अधिक समय तक विधुत व्यवस्था प्रभावित रही। रात भर...