खगडि़या, जून 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 37 फरारियों व वारंटियों क ो गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 35 को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई में चार शराब मामले के फरारी, तीन शराबी, हत्या कांड मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में सात फरारी व आर्म्स एक्ट मामले में दो फरारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं कार्रवाई में एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, दस लीटर देशी शराब व 6.75 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। वहीं दो वारंटियों को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही रिहा कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- दहेज हत्या व हत्या का प्रयास मामले में तीन महिलाएं समेत सात गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...