खगडि़या, अप्रैल 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 21 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 17 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई में शराब सेवन मामले मेंएक, शराब कांड मामले में एक, हत्या के प्रयास मामले में एक, आर्म्स एक्ट मामले में एक, लूटकांड मामले में दो समेत अन्य वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। गिऱफ्तार करने के बाद 17 को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। जबकि चार को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही जमानत दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...