खगडि़या, अप्रैल 13 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बीते 24 घंटे में जिंले के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्रवाई में 16 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी करते हुए बताया कि कार्रवाई में दो शराबी, शराब कांड मामले में एक फरारी, पॉक्सो एक्ट मामले में एक फरारी को गिरफ्तार किया गया। वहीं अन्य मामलों के फरारियों को वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- महिला सहित नौ आरोपी हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...