खगडि़या, सितम्बर 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्रवाई में दस फरारी व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में हत्या मामले में एक व नौ अन्य मामलों के फरारियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि छह जमानतीय व 23 गैर जमानतीय मामलो का भी निष्पादन किया गया। जबकि पांच फरारियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया गया। इधर एसपी ने कहा कि लगातार फरारियों व वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...