खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए दस फरारियों, वारंटियों व शराबियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि कार्रवाई में शराब सेवन मामे में एक, शराब कांड मामले में एक फरारी, एससी एसटी एक्ट मामले में एक व हत्या के प्रयास मामले में एक फरारी को भी गिरफ्तार किया गया। इधर पुलिस के कार्रवाई से फरारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...