नई दिल्ली, फरवरी 27 -- भारत में हाई माइलेज और अफॉर्डेबल कारों की डिमांड सबसे ज्यादा है। इसी वजह से यहां स्पोर्ट्स कारों की सेगमेंट काफी छोटा है। भले ही भारत में परफॉर्मेंस कारें उतनी पॉपुलर नहीं हैं, फिर भी शौकीनों के बीच इनकी डिमांड है। पिछले साल स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ग्रुप ने दो नई कारें लॉन्च की थीं। फॉक्सवैगन गोल्फ GTI और स्कोडा ऑक्टेविया RS दोनों को पूरे देश के लिए लिमिटेड CBU यूनिट के साथ लॉन्च किया गया था। अब इनकी ज्यादा डिमांड के कारण कंपनियां और यूनिट लाने की प्लानिंग कर रही हैं। चलिए इन कारों के बारे में जानते हैं।फॉक्सवैगन गोल्फ GTI (Volkswagen Golf GTI) जर्मन ऑटो कंपनी फॉक्सवैगन ने पिछले साल मई में भारत में सबसे पहले गोल्फ GTI को 53 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया था। कंपनी ने शुरू में पूरे भारत के लिए सिर्फ ...