लखनऊ, मई 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। बीते साल अप्रैल के मुकाबले इस साल अप्रैल में 2416 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व प्रदेश सरकार को मिला है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को अप्रैल तक की राजस्व वसूली के बारे में जानकारी दी।वित्त मंत्री ने बताया कि बीते साल अप्रैल में कुल राजस्व प्राप्ति 18204.82 करोड़ रुपये थी जबकि इस साल यह प्राप्ति 20621.24 करोड़ रुपये रही। राज्य कर में इस साल अप्रैल में 10892.18 करोड़ रुपये जबकि पिछले साल अप्रैल में 9938.04 करोड़ रुपये थी। जीएसटी में 9783.34 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई, जबकि बीते साल 8943.48 करोड़ रुपये थी। वैट में अप्रैल-2026 में 1108.84 करोड़ रुपये मिले जबकि पिछले साल 994.56 करोड़ रुपये थे। अप्रैल 2026 में आबकारी विभाग से 5251.02 करोड़, स्टाम्प एवं निबंधन से 2870.75 करोड़, परिवहन विभाग से 1317.02 करो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.