हाजीपुर, सितम्बर 2 -- महिसौर थाना के मूसापुर चौक के पास से बीते दिनों बरामद एक युवक के शव मामले में मृतक के पिता ने 6 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।

आरोपियों की पहचान इस मामले में समस्तीपुर जिला के हलई थाना के चकलाल शाही निवासी असमंत साहनी ने मृतक के ससुर तीसीऔता थाना के नीलो रुकुंदपुर निवासी उमेश साहनी, साला गजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, साली प्रियंका कुमारी एवं समस्तीपुर जिला के ताजपुर थाना के चक सिकंदर निवासी रामानंद साहनी तथा समस्तीपुर जिला के हलई थाना के इंद्रवारा निवासी रामजीवन राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते 29 अगस्त को सभी आरोपी अन्य अपराधी छवि के लोगों से संपर्क कर योजना बनाकर उनके पुत्र सूरज साहनी उम्र करीब 25 वर्ष की हत्या कर मुसापुर चौक के पास फेंक दिया।

घटनास्थल के सबूत बताया गया...