किशनगंज, जून 3 -- किशनगंज। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी, अवैध बालू खनन, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, पशु तस्करी, गृहभेदन तथा मोटरसाइकिल चोरी के विरुद्ध बीते एक माह में विशेष अभियान चलाया गया। साथ ही वाहन जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा जारी मासिक उपलब्धि रिपोर्ट के अनुसार 1 मई से 31 मई के बीच जिले भर में कुल 184 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मई माह में ही खगड़ा में पुलिस पर हमले की घटना को लेकर एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी। यह भी पढ़ें- किशनगंज : 184 बदमाशों को किया गया गिरफ्तार वहीं विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, एक मिस फायर कारतूस तथा छह खोखा बरामद किए...