हाजीपुर, जून 24 -- बिदूपुर । संवाद सूत्र बीती रात आई तेज आंधी-तूफान और तेज हवाओं ने बिदूपुर प्रखंड के कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। सबसे अधिक नुकसान केले की खेती करने वाले किसानों को हुआ है। जिन किसानों की तैयार फसल थी। खेतों में लगे हजारों केले के पौधे तेज हवा के कारण गिरकर बर्बाद हो गए। किसानों के अनुसार इस प्राकृतिक आपदा से उन्हें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।

खेती पर प्रभाव क्षेत्र के कई गांवों में आम के पेड़ों को भी भारी क्षति पहुंची। तेज हवाओं के कारण पेड़ों की शाखाएं टूट गईं और बड़ी संख्या में कच्चे व पके आम जमीन पर गिर गए, जिससे बागवानी करने वाले किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा। आंधी-तूफान का असर धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों पर भी देखने को मिला। पूर्वी दिलावरपुर के जगदंबा स्थान परिसर में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना विशाल पीपल...