बागेश्वर, फरवरी 27 -- । रंग पड़ते ही जिले में होली मिलन कार्यक्रमों की धूम मचने लगी है। बीडी पांडेय कैंपस में छात्रसंघ द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि होली प्रेम व सौहार्द्र का पर्व है। इस पर्व पर नशे को न कहें और होली मनाएं। इस मौके पर डॉ. पुष्पा, डॉ. नेहा भाकुनी, गोकुल परिहार, संजय थापा, गणेश कुमार, आशीष कुमार, कमलेश गढ़िया, छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...