बागेश्वर, मार्च 23 -- बीडी पांडे कैंपस में असाइनमेंट जमा करने के बावजूद छात्र-छात्राओं को कम अंक देने और अनुपस्थित दर्शाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर छात्रसंघ में नाराजगी फैल गई। छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष नरेश ग्वाल से बात करनी चाही तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इससे आक्रोशित छात्रसंघ ने कैंपस में नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया।कैंपस निदेशक डॉ. कमल किशोर जोशी के समझाने के बाद छात्रसंघ ने धरना समाप्त किया। छात्रसंघ ने प्रभावित छात्र-छात्राओं के अंक प्रमाणपत्रों में सुधार की मांग उठाई है। छात्रसंघ के अनुसार, 12 से अधिक छात्र-छात्राओं के अंक प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी पाई गई है। इस दौरान प्रेम दानू, पंकज कुमार, राहुल बाराकोटी, तनुजा, तनुजा कबडोला, हिमानी चौहा...