नैनीताल, मार्च 5 -- नैनीताल, संवाददाता। होली के दो दिवसीय अवकाश के बाद गुरुवार को नैनीताल का बीडी पांडे जिला अस्पताल खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ रही। सुबह से ही पंजीकरण खिड़की और ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, गुरुवार को करीब 500 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जिनमें शहर के साथ आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। वर्तमान में हो रहे मौसमी बदलाव और होली के त्योहार का असर लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दिया। अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीजों में सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायतें प्रमुख रहीं। इसके अलावा, होली के रंगों के कारण त्वचा संबंधी विकार और असंतुलित खान-पान से पेट दर्द व संक्रमण के मरीजों की संख्या में भी देखने को मिली। अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि उनकी ओपीडी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.