पटना, दिसम्बर 6 -- बीडी कॉलेज, पटना के इतिहास विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के संयुक्त तत्वावधान में हेरिटेज वॉक (विरासत भ्रमण) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य संरक्षक एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत थीं। उन्होंने पटना की प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां छात्रों में ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक संवेदनशीलता तथा विरासत संरक्षण के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करती हैं। हेरिटेज वॉक सतमूर्ति स्मारक से शुरू होकर बिहार विधानसभा भवन पहुंचा। जहां छात्रों को भवन के ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य विशेषताओं तथा स्वतंत्र भारत में वहां पारित कुछ महत्वपूर्ण विधानों की जानकारी प्रदान की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...