पटना, मार्च 10 -- बीडी कॉलेज में नये सत्र से एआई की पढ़ाई शुरू होगी। इससे कॉलेज की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान होगी। विवि का एकमात्र कॉलेज है, जहां पर एआई की पढ़ाई शुरू करने की कवायद हो रही है। इसका पूरा श्रेय कॉलेज प्रशासन को जाता है। ये बातें पाटलिपुत्र विवि के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहीं। मंगलवार को बापू टावर में कॉलेज के 56वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति मौजूद थे। उन्होंने कॉलेज के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुछ समय में ही इस कॉलेज ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किया है। मौके पर विशिष्ट अतिथि सीआईएमपी के निदेशक प्रो. राणा सिंह ने कहा कि सही नेतृत्व से बीडी कॉलेज काफी आगे बढ़ रहा है। पाटलिपुत्र विवि के कुलसचिव प्रो. अबू बकर रिजवी ने स्थापना दिवस पर कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। मौके पर शोध पत्रिका ज्योति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.