बीडी कॉलेज : इंटर्नशिप-वॉलंटियरशिप के लिए एमओयू
पटना, जुलाई 10 -- बीडी कॉलेज ने विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक उत्तरदायित्व और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन (एनजीओ) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू ) पर हस्ताक्षर किया है। यह एमओयू विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और वॉलंटियरशिप प्रदान करने के लिए किया गया। समझौता अंतर्गत महाविद्यालय के चौथे और पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों को संस्था के सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में इंटर्नशिप एवं वॉलंटियरशिप का अवसर मिलेगा। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप विद्यार्थियों में अनुभवात्मक अधिगम, सामाजिक चेतना और रोजगारोन्मुखी कौशल के विकास में सहायक होगी। मौके पर इतिहास विभाग के डॉ. बिनोद कुमार, समाजशास्त्र विभाग के डॉ. एनके ठाकुर व राष्ट्रीय सेव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.