रुडकी, जुलाई 23 -- भगवानपुर, संवाददाता। भारत विकास परिषद की ओर से बीडी इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में कुल 358 छात्रों का स्वास्थ्य जांचा गया। डॉ. हेमंत ने बताया कि जांच के दौरान चार छात्राएं एनीमिया से ग्रसित मिली। 11 छात्रों में दृष्टि दोष तथा दस के दांतों में खराबी पाई गई। प्रधानाचार्य एवं परिषद के उत्तराखंड पश्चिम प्रांत के महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि एनीमिया हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली गंभीर समस्या है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों और अभिभावकों से संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने का आह्वान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...