काशीपुर, फरवरी 26 -- काशीपुर, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत विकास समिति (बीडीसी) की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल लाइन में लीकेज और पानी के अधिक बिल आने की समस्या को प्रमुखता से उठाया। वहीं मौजूद अधिकारियों के द्वारा समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया। गुरुवार को चैती स्थित ब्लॉक में बैठक ब्लॉक प्रमुख चन्द्र प्रभा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और समाज कल्याण विभाग द्वारा अटल आवास की किस्तों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में पेयजल लाइन लीकेज की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। साथ ही अधिक बिल आने के बारे में भी बताया। संबंधित अधिकारियों ने लीकेज को ठीक कराने का आश्वासन दिया। खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय ने बैठक का संचालन किया। बैठक में विभि...