हल्द्वानी, जनवरी 30 -- कोटाबाग, संवाददाता। कोटाबाग ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख मनीषा जंतवाल की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। क्षेत्र पंचायत के प्रतिनिधियों ने पर्वतीय क्षेत्रों में सड़कों की बदहाल स्थिति, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल की समस्याओं आदि को प्रमुखता से उठाया। मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या रहीं। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने करीब 80 समस्याएं रखीं। अधिकारियों से जल्द से जल्द समाधान की अपील की। बैठक में क्षेत्र पंचायत की ब्लॉक अध्यक्ष दीपा ढ़ोडियाल, ज्येष्ठ प्रमुख गीता तिवारी, ग्राम प्रधान प्रभा पांडे, भावना तिवारी, सुरेन्द्र सिंह बोहरा, प्रकाश बिष्ट, विपिन भट्ट, राहुल पंत, प्रेमा बजावल सहित जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी, एसडीएम कालाढूंगी विपिन पंत, खंड विकास अधिकारी डॉ. श्व...