बागेश्वर, फरवरी 25 -- कपकोट क्षेत्र पंचायत की बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा राशन कार्ड से नाम कट जाने के मुद्दे छाए रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने झूलते तारों को बदलने तथा संचार सुविधा को बेहतर करने की मांग उठाई। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान भी करें। सदन में 232 प्रस्ताव व सुझाव रखे गए। ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख भावना शाही की अध्यक्षता में कार्यक्रम शुरू हुआ। यहां पहुंचने पर विधायक सुरेश गड़िया, दर्जा मंत्री भूपेश उपाध्याय का स्वागत किया। इसके बाद पंचातय प्रतनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं। प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की कमी से कई विद्यालय जूझ रहे हैं। नए शिक्षा सत्र में शिक्षकों की कमी पूरी करने की मांग की। सुंदर मेहरा ने कहा कि राशन कार्ड ...