कानपुर, मार्च 17 -- रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद ब्लॉक परिसर में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित हुई जिसमें विकास कार्यों पर चर्चा हुई। वहीं वर्ष 2025.26 बजट का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।लघु सिंचाई विभाग द्वारा 24 किसानों को पंप सेट उपलब्ध कराए जाने के लिये प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मंगलवार को रसूलाबाद ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक प्रमुख राधा दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2025.26 का ब्यौरा पेश किया गया। राज्य वित्त एवं पन्द्रहवें वित्त में 52 लाख 78 हजार रुपए की धनराशि शेष होने की जानकारी दी गई। ब्लॉक प्रमुख ने सदस्यों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधान व क्षेत्र पंचायत की ओर से विकास संबंधी दिए गए कामों को पूरा कराया गया है। विकास कार्य में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.