बदायूं, फरवरी 28 -- बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक से पांच तक के बच्चों की लंबाई, कान, नाक, आंख की जांच की। डॉ अमन वार्ष्णेय एवं डॉ मुस्कान वार्ष्णेय ने नन्हे-मुन्ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और बच्चों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने इसी के साथ सभी को निशुल्क दवा भी वितरित की। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने को कहा। साथ ही गुलाल से ही होली खेलने को बच्चों को प्रेरित किया। इस मौके पर अतुल वार्ष्णेय, अनीता पाल,शिवानी माहेश्वरी, सोनी माहेश्वरी का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...