बदायूं, अप्रैल 1 -- बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के दो छात्रों अर्पित चौहान पुत्र मोहित चौहान एवं मोहम्मद अनस पुत्र साबिर का चयन जयप्रकाश नारायण सर्वोदय महाविद्यालय भोजीपुरा तथा मुरादाबाद के लिए होने पर हर्ष का माहौल है। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शशांक सोहन वार्ष्णेय ने छात्रों और उनके अभिभावकों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। बताया कि विद्यालय में बुक बैंक की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे छात्रों को निःशुल्क पुस्तकें मिल सकें और अभिभावकों पर आर्थिक भार कम हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...