चतरा, जून 23 -- चतरा, संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को सदर बीडीओ हरिनाथ महतो को समारोह आयोजित कर भावभिनी विदाई दी गयी। इस मौके पर बीडीओ ने अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सफलता में ऑफिस के कर्मचारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों का भी अहम योगदान रहा है। मैं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। कार्यक्रम में देवरिया पंचायत के मुखिया कृष्ण कुमार दुबे उर्फ गुड्डू दुबे ने मंच संचालन किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनवा देवी, जिला परिषद सदस्य चंद्रदेव गोप और सभी मुख्या और ऑफिस के कर्मचारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- निवर्तमान बीडीओ को दी गई विदाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...