अयोध्या, मार्च 6 -- सोहावल,संवाददाता। अयोध्या जनपद के विकास खंड सोहावल में तैनात खंड विकास अधिकारी अनुपम वर्मा का चयन देश की प्रतिष्ठित परीक्षा यूपीएससी में चयन हो गया है जिसमें उन्हें 681वीं रैंक प्राप्त हुई है। परिणाम घोषित होते ही उनके शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रशंसक बीडीओ के आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं। अनुपम कुमार वर्मा मूल रूप से जनपद बाराबंकी के ग्राम पंचायत मुबारकपुर,तहसील सदर के निवासी हैं। उनके पिता सुरेंद्र सिंह किसान हैं जबकि माता पूनम वर्मा परिषदीय विद्यालय में शिक्षा मित्र हैं। साधारण परिवार से होने के बावजूद उन्होंने शुरू से ही शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प और लगन बनाए रखी। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई बाराबंकी के कॉलेज से पूरी की तथा उच्च शिक्षा लखनऊ के एक विश्वविद्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.