दुमका, जनवरी 8 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। एमजी डिग्री कॉलेज रानेश्वर के राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से बुधवार को इकाई 3 के कार्यक्रम पदाधिकारी सह दुमका नोडल पदाधिकारी डॉ रूपम कुमारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा को अपने गोद लिए गए गांव रानेश्वर बागतिपाड़ा में जल मीनार लगवाने के लिए आवेदन सौंपा l इस संदर्भ में डॉ रूपम ने बताया की बागतीपारा रानेश्वर टोला में ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा नहीं है। गांव में एक चापाकल भी नहीं है। लिहाजा ग्रामीणों को कई कठिनाईयों का सामना करना पर रहा है। रूपम की आग्रह को बीडीओ ने गंभीरता से लाया और जल्द उत्पन्न समस्या की निराकरण की आश्वासन दिया। मौके पर कॉलेज का पूर्व प्राचार्य डॉ अब्दुल रईस खान, काजल भट्टाचार्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...