गिरडीह, फरवरी 12 -- गांडेय। गांडेय प्रखंड के 6 परीक्षा केन्द्रों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा आयोजित की जा रही है। बुधवार को भी प्रखंड के सभी 6 सेंटरों में मैट्रिक और 2 सेंटरों में इंटर की परीक्षा आयोजित की गई। इस क्रम में बुधवार को गांडेय बीडीओ निसात अंजुम और सीओ मो. हुसैन ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट के परीक्षा केंद्र(प्लस टू उवि गांडेय) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पदाधिकारियों ने परीक्षार्थियों की सुविधा का भी अवलोकन किया। पदाधिकारियों को वीक्षक एवं प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को कदाचार मुक्त परीक्षा से संबंधित दिशा निर्देश भी दिया। मौके पर बतौर मजिस्ट्रेट जयनारायण सिंह, बीपीओ अभिषेक कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...