बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती। विकास खंड सदर के गोआश्रय स्थलों के संचालन में बरती जा रही गंभीर लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। समीक्षा बैठक में खामियां उजागर होने के बाद सीडीओ ने बीडीओ सदर शिवमणि को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। नोटिस में तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। सीडीओ की जांच में तीन प्रमुख अनियमितताएं सामने आई हैं, जिन्होंने विकास खंड के कामकाज पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। इसमें वृहद गोसंरक्षण केंद्र, कोइलपुरा के गोसेवकों को लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार निर्देश देने के बावजूद गोसेवकों के मेहनताने को रोकना शासन के निर्देशों की अवहेलना माना गया है। भौसिंहपुर स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल में निगरानी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.