उन्नाव, दिसम्बर 29 -- हिलौली। ब्लाक सभागार में सोमवार को ग्राम विकास अधिकारी संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से विवेक सिंह को अध्यक्ष चुना गया। वहीं महामंत्री जेपी सोनकर, उपाध्यक्ष अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, जिला प्रतिनिधि विपिन कुमार को चुना गया। कार्यकारिणी के संरक्षक व सलाहकार बिनीत भारती बने। सभी ने संगठन हित में निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...