देवघर, मार्च 14 -- सारवां। प्रखंड के डकाय दुबे बाबा मंदिर परिसर में आयोजित महालक्ष्मी यज्ञ को लेकर शनिवा को प्रशासन द्वारा यज्ञ स्थल का जायजा लिया गया। इस दौरान पंडाल, हवन स्थल, धर्मशाला, पेयजल आदि स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही सुरक्षा एवं आगंतुक श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर बीडीओ रजनीश कुमार व सीओ राजेश कुमार साहा ने यज्ञ समिति से जुड़े लोगों से बातचीत की। साथ ही कूड़ा-कचरा में आग नहीं लगाने की हिदायत सीओ द्वारा दी गई। इस मौके पर जलयात्रा में अधिक से अधिक वोलेंटियर रखने की भी हिदायत दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.