पाकुड़, जून 28 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। अभियान के दौरान सिविल सर्जन सुरेंद्र कुमार मिश्रा भी सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वास्थ्यकर्मियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 178 बूथों पर बच्चों को पिलाई गई पोलियोरोधी दवा मालूम हो कि प्रखंड में 0 से 5 ...