बस्ती, फरवरी 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। शासन के निर्देश पर बीडीओ रुधौली योगेन्द्रराम त्रिपाठी के विरुद्ध तीन सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी है। जांच के लिए तीन जिलास्तरीय अधिकारियों की टीम शुक्रवार को रुधौली ब्लॉक पहुंचे। यह जांच नेता प्रतिपक्ष व सपा विधायक माता प्रसाद पाण्डेय की शिकायत पर हो रही है। उन्होंने बीडीओ के खिलाफ विधानसभा में नियम-51 के तहत भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। प्रमुख सचिव विधानसभा से नियम 51 के तहत मुद्दा उठाते शिकायत किया था कि बस्ती जनपद के विकास खंड रुधौली में तैनात बीडीओ पर भ्रष्टाचार का आरोप है। वर्ष 2024-25 में ग्राम पंचायतों में मनरेगा श्रमांश के सापेक्ष सामग्री की स्वीकृति नहीं प्रदान की। कार्यों की पत्रावली कमीशन के लिए लंबित रखी जा रही है। इस संबंध में पहले भी इनके विरुद्ध गंभीर शिकायतें थीं। नेता प्रतिपक्ष ...